जीयनपुर थाना संपूर्ण समाधान दिवस पर पड़े
आठ प्रार्थना पत्र में तीन का हुआ निस्तारण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कुल 8 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें 3 का मौके पर निस्तारण किया गया वहीं अन्य स्थानों पर राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम रवाना की गई। जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाने पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह जनसुनवाई की इस दौरान राजस्व कर्मचारियों भूमि विवाद रजिस्टर का निरीक्षण कर संयुक्त रूप से त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल आठ प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,एस आई उमेश कुमार,मनोज कुमार,राकेश पान्डेय,रामसागर सोनी आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment