जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर प्रधानमंत्री श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय 28 व 29 जनवरी 2025 को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार पीएम योजनान्तर्गत मेगा स्वास्थ्य शिक्षा जांच आयोजित किया गया। वही नवोदय नगर जीयनपुर जवाहर नवोदय विद्यालय के लगभग 390 छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य जांच किया गया। इस हेल्थ कैंप में छात्र-छात्राओं का सयुंक्त रुप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एफ, एम,सिद्दीकी व डॉ0 संजय कुमार यादव एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राजीव कुमार,डॉ0 ममता राय,डॉ0 प्रदीप कुमार ने सारे बच्चों का आंखों का जांच, मलेरिया जांच, हीमोग्लोबिन जांच,डेंटल जांच और रेफरेक्शन जांच भी किया गया। वही छात्र और छात्राओं के जांच के उपरांत कुछ दवाइयां भी दिया गया। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ0 शशिकांत राय के देखरेख में विद्यालय के छात्र- छात्राओं का जांच किया गया।इस दौरान मौके पर जांच कैंप में बलदेव यादव,कृष्ण कुमार,स्टाप नर्स सुनीता राय,रिचा सिंह,कृष्ण कुमार राय,प्रजवलित चौहान,उमाशंकर मिश्र,रामशरन यादव, गुलाब साहनी आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment