Friday, January 17, 2025

वरासत के 16 साल बाद पुत्री को लेकर खुली बैठक कोरम के अभाव में स्थगित।

वरासत के 16 साल बाद पुत्री को लेकर खुली बैठक कोरम के अभाव में स्थगित।

मालटारी सचिवालय पर खुली बैठक कोरम के अभाव में स्थगित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सराय सागर मालटारी गांव में वरासत के 16 साल बाद किसकी पुत्री को लेकर खुली बैठक कोरम के अभाव में स्थगित। शुक्रवार को  पैतृक संपत्ति को लेकर वरासत के 16 साल बाद पुत्री किसकी को लेकर खुली बैठक एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई ग्राम प्रधान सोनू सोनकर व सचिव जितेंद्र कुमार सहित दर्जनों की संख्या में दोनों पक्षों से लोग मौजूद रहे। पर बैठक की शुरुआत में ही एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा ने कहा कि 1200 आबादी के सापेक्ष लोग मौजूद नहीं है। वहीं पुलिस प्रशासन भी खुली बैठक में मौजूद नहीं रहा जिसको लेकर खुली बैठक को कोरम के अभाव में स्थगित कर दिया गया। वही सराय सागर मालटारी निवासी अकालू सिंह के जीवन काल में बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह के विवाह के बाद मृत्यु हो गई जिनका विवाह नागवंती देवी के साथ हुआ बड़े भाई की मृत्यु हो जाने के बाद पिता व परिवार के सभी लोगों की सहमति से नागवंती देवी की शादी छोटे भाई हरेंद्र सिंह से कर दी गई जिसके पास तीन पुत्री आराधना,साधना व तन्नू पुत्रीगण हरेंद्र सिंह है व एक पुत्र डब्बू सिंह उर्फ अरविंद सिंह हैं। वही पिता के मृत्यु के बाद वर्ष 2008 में प्रार्थी के भाई भूपेंद्र सिंह,हरेंद्र सिंह व देवेंद्र सिंह के नाम से वरासत हो चुकी है। वरासत के 16 साल बाद पुत्री आराधना सिंह को मृतक बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह की पुत्री साबित करने के लिए खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा को प्रार्थना पत्र देने पर खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर गांव में शुक्रवार को एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा की देखरेख में खुली बैठक बुलाई गई जो कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई।

No comments:

Post a Comment