बैनामा की जमीन पर जबरन नाली बनवाने का दबाव बनाने का आरोप।
उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नथ्थूपुर निवासी ने बैनामा की जमीन पर जबरन नाली बनवाने का दबाव बनाने का लगाया आरोप उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।नथ्थूपुर निवासी केशव यादव और रामनरेश यादव ने गुरुवार को सगड़ी उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गाटा संख्या 297 में पैतृक निवास है वहीं सटी हुई भूमि गाटा संख्या 249 की भूमि है जिसको गांव के ही प्रतापी देवी पत्नी राजनाथ से अवधी देवी पत्नी केशव यादव के नाम वर्ष 2010 को बैनामा कराया गया है। वहीं बैनामा की भूमि पर प्रमोद यादव,रामहित, विजय मल्ल,चंद्रिका,विजयपाल यादव,मूलचंद आदि के द्वारा जबरन नाबदान बहाने के उद्देश्य से बार-बार शिकायती पत्र देकर मनगढ़ंत और झूठे तथ्यों को दिखाकर दबाव बनाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। जबकि लेखपाल के द्वारा पूर्व में रिपोर्ट लगाईं जा चुकी है। उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई। इस दौरान मुख्य रूप से रामनरेश यादव,जितेंद्र प्रसाद यादव,तेज प्रताप यादव आदि
मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment