किसान के खाते से 27 हजार रुपए गायब दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित बैंक से किसान के बैंक खाते से 27 हजार रुपए गायब दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस। रौनापार थाना क्षेत्र के मऊ कुतुबपुर निवासी जगधारी पुत्र रामजीत का हरैया स्थित यूनियन बैंक में केसीसी खाता है जिसमें 28 नवंबर को पैसा निकालने गया तो पता चला कि 19 नवंबर से 28 नवंबर के बीच में विभिन्न खातों में कुल 27317 रुपए निकाले गए हैं। जिसकी शिकायत ब्रांच मैनेजर संजीव चौरसिया से किया संतोष जनक उत्तर नहीं मिलने पर जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि ब्रांच की मिली भगत से उसका पैसा गायब हो गया है किसान की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 66 डी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment