अजमतगढ सभागार में कृषि मेला व गोष्ठी का हुआ आयोजन।
खरपतवार दवा छिड़काव के विषय में दी गई विस्तृत जानकारी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड विकास पर कृषि मेला व गोष्ठी का हुआ आयोजन किसानों को खरपतवार नियंत्रण व दवा छिड़काव के विषय में दी गई विस्तृत जानकारी किसानों को किया गया जागरूक।शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे अजमतगढ़ ब्लाक सभागार में किसान गोष्ठी व कृषि मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने शासन द्वारा किसानों के लिए युनिक कार्ड व किसान रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया व गोष्ठी में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को परम्परागत खेती सावां,कोदो,
मडुआ,मक्का,बाजरा की खेती के विषय में समय के साथ व्यवसायिक खेती के रूप में अपनाकर आमदनी के साथ स्वास्थ्य वृद्धि को बढ़ावा दिया जा सकता है। वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ0 रामकेवल यादव ने किसानों को समय के साथ आधुनिक खेती करने के लिए प्रेरित किया वहीं सरकार किसानों को कई प्रकार के अनुदान,कृषि यंत्र एव बीजो पर सब्सिडी दे रही है जिसका लाभ किसानों को उठाना चाहिए वहीं मक्का के उन्नत बीज के साथ श्री अन्न व मोटा अनाज योजना की विस्तृत जानकारी दी। डॉ0 मोहम्मद रसूल कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि आधुनिक खेती काफी लाभप्रद है। वर्तमान में सरकार रवि और खरीफ की फसलों पर बीज सहित कृषि यंत्र आदि पर अनुदान दे रही है। उद्यान विभाग द्वारा अंडर ग्राउंड पाइप सहित स्प्रिंगल पर 90 प्रतिशत अनुदान है।प्याज का बीज नि:शुल्क दिया जाता है।सब्जी की खेती आम,अमरुद पर शत प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस दौरान एडीओ कृषि प्रदीप यादव ने कृषि से संबंधित शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान श्रीराम हरि व संचालन राजेश खरवार,प्रदीप कुमार, ओम प्रकाश,श्याम बहादुर सिंह,जगदम्बा सिंह,अजय सिंह, प्रभाकर राय,बच्चा राय आदि दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment