Wednesday, January 8, 2025

विहिप गौरक्षा प्रांत अध्यक्ष राना राय ने गौशाला पर गौवंश को वस्त्र और कम्बल किया वितरित।

विहिप गौरक्षा प्रांत अध्यक्ष ने गौशाला पर गौवंश को वस्त्र और कम्बल किया वितरित।

ठंडक में गौशाला पर गौरक्षा प्रांत अध्यक्ष ने ली सुधि वितरित किया वस्त्र।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विहिप गौरक्षा प्रांत अध्यक्ष ने गौशाला पर गौ वंश की ली सुधि पुजन कर वितरित किया जूट के बोरे से बना वस्त्र आजमगढ़ के विभिन्न गौशालाओं में वितरित किए वस्त्र वहीं ठंडक से बचाव के लिए कर्मचारीयों व गरीबों को दिया कम्बल। बुधवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर, अजमतगढ़ के साथ साथ मुजफ्फरपुर स्थित कान्हा गौवंश आश्रय स्थल में नगर अधिशासी अधिकारी विवेक कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में विहिप गोरक्षा के पदाधिकारीयों द्वारा विधिवत गौ पूजन कर गौशाला में स्थित गौवंश को बोरे से बने सौ से अधिक वस्त्र वितरित किए गए साथ ही गौशाला की सेवा में लगे सभी कर्मचारियों को पटका पहनाकर और कंबल देकर गौसेवा के लिए अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि सेवा भारती के प्रान्त संगठन मंत्री सत्येंद्र,प्रान्त संरक्षक गौरक्षा अशोक अग्रवाल,प्रान्त अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू,लोक दायित्व के केंद्रीय संयोजक पवन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।विहिप गौरक्षा के प्रांत अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू ने बताया की कान्हा गौवंश आश्रय स्थल पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम किया गया है और इसी तरह आगे भी जनपद की गौशालाओं में किया जाएगा इस अवसर पर ठंडक को देखते हुए देर शाम को रैन-बसेरा में दर्जनों गरीबों को कम्बल वितरित किया गया।इस अवसर पर दीनानाथ सिंह,गौरव रघुवंशी, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू,कथावाचक अलंकार कौशिक,सदानंद सिंह, प्रशांत,उत्कर्ष,आशीष यादव, राहुल सोनकर,बृजेश,अजीत, शिवम आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment