डीआईजी ने जीयनपुर कोतवाली का किया औचक निरीक्षण।
चार थाना महराजगंज, बिलरियागंज,रौनापार व जीयनपुर का किया निरीक्षण।
जनसुनवाई रजिस्टर से फरियादियों का लें फीडबैक।
अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली व सगड़ी तहसील क्षेत्र के महराजगंज,बिलरियागंज रौनापार व जीयनपुर का डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण परिसर का भ्रमण कर रजिस्टर का किया अवलोकन अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने व जनसुनवाई रजिस्टर के फरियादी का फीडबैक लेने के दिए निर्देश। शुक्रवार की शाम को आजमगढ़ मंडल क्षेत्र के डीआईजी सुनील सिंह ने शाम को जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर जनसुनवाई,महिला रजिस्टर,मेस,बंदी रक्षक गृह का अवलोकन किया। वहीं जनसुनवाई रजिस्टर में पिछले निस्तारण को अलग से नोट करने और निस्तारण का फीडबैक लेने और जांच का उच्च अधिकारियों से पुनः सत्यापन कराने के साथ पूर्व से चिन्हित प्रकरण का निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली के साथ महराजगंज,बिलरियागंज, रौनापार कार्यालय के शास्त्रागार, मालखाना,रजिस्टर नंबर चार, रजिस्टर नंबर 8, हिस्ट्री सीट के रजिस्टर का अवलोकन किया और कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया वही परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई के लिए प्रेरित किया और जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह को अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन,क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह सहित तैनात मातहत एस आई, मुंशी कांस्टेबल व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment