Sunday, January 12, 2025

जमीन विवाद को लेकर विधवा महिला को मारपीट कर किया घायल,मुकदमा दर्ज।

विधवा महिला को पड़ोसियों ने मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज।

जमीन विवाद को लेकर विधवा महिला को मारपीट कर किया घायल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला को जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने मारपीट कर किया घायल मुकदमा दर्ज। गुरुवार को रौनापार थाने पर तहरीर देकर विधवा महिला मनोरमा देवी पत्नी स्व0 शिवलोचन निवासी पहाड़पुर ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर मेरे ही गांव के विपक्षी हरिलाल और राममिलन पुत्रगण रामअवध व सुमन पत्नी हरिलाल व सुरसती पत्नी रामअवध के द्वारा जब हम खेत में गोबर फेंकने जा रही थी तो पहले से ही लाठी डंडा लेकर गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे जिसमें हम गंभीर रूप से घायल हो गए वही उन लोगों द्वारा जान मारने की धमकी देते हुए चले गए कहा कि दोबारा जमीन को लेकर अधिकारियों के पास गई तो जान से मार देंगे।वही रौनापार पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment