Monday, January 20, 2025

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर में हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपूर मे हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर में हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन। सोमवार  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवोदय नगर जीयनपुर में गैर- संचारी रोग कार्यक्रम (noncommunicable diseases programm) के  अन्तर्गत राष्ट्रीय ओरल स्वास्थ्य  कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन बंदना सिंह पुर्व विधायिका सगडी के द्वारा फीता काटकर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर के अधीक्षक डॉक्टर एफ,एम,सिद्दीकी ने ओरल स्वास्थ्य के बारे मे विस्तार से चर्चा की। स्वास्थ्य कैम्प में 80 मरीजो की जांच तथा इलाज किया गया। मरीजों को दवा तथा टूथपेस्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 यू,पी,राव,डॉ0 राजीव वर्मा डेंटल सर्जन ने मरीजो का परीक्षण किया। कार्यक्रम मे बलदेव यादव फारमासिसट,के,के,राय फारमासिसट,सुनीता राय नर्सिंगऑफिसर,मुकेश शुक्ला, कृष्ण कुमार,ब्रजभूषण,शमीम,सन्तोष,गुलाब साहनी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment