Thursday, January 30, 2025

पार्वती शंकर की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई शोभायात्रा।

पार्वती शंकर की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई शोभायात्रा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पूर्व में लगी पार्वती शंकर की मूर्ति खंडित होने के कारण नई मूर्ति स्थापना के लि शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जो विभिन्न मार्गो से होते हुए मंदिर पर पहुंचकर विधि विधान पूर्वक ब्राह्मणों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की गई प्रसाद वितरण किया गया। पार्वती शंकर की शोभायात्रा बिलरियागंज मार्ग हसनपट्टी बैल बाजार कोरिया पोखरा आदर्श नगर आदि होते हुए क्षेत्र का भ्रमण गाजे बाजे के साथ किया गया।इस दौरान जिस रास्ते से शोभायात्रा गुजर रही थी उस रास्ते पर महिलाएं पुष्प की वर्षा कर रही थी और ढोल बाजे बज रहे थे। साथ ही साथ महिलाओं द्वारा मूर्ति स्थापना के लिए मंगल गीत गाए जा रहे थे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए दोपहर बाद शोभायात्रा मंदिर पर पहुंची जहां पुजारी पारसनाथ तिवारी द्वारा मूर्ति की स्थापना करते हुए प्राण प्रतिष्ठा की गई। जहां लोगों ने जमकर जयकारे लगाये जिससे पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। अंत में लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान आनंद प्रकाश तिवारी,नन्दलाल चौरसिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा, प्रदीप तिवारी,दीपक गुप्ता,पप्पू ठठेरा,पवन शिल्पकार,नंदलाल यादव,सन्तोष चौरसिया,
संजय तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment