लखनऊ से पहुंची जांच टीम अजमतगढ़ नदवा सराय नवनिर्मित मार्ग का किया सत्यापन।
7 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित मार्ग का हुआ सत्यापन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नव निर्मित मार्ग अजमतगढ़ नदवा सराय का लखनऊ से पहुंची जांच टीम ने की जांच लगभग 7 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से पीडब्ल्यूडी की 7.9 किमी सड़क की जांच। शुक्रवार को दिन में 2:00 बजे लखनऊ से एके मिश्रा के नेतृत्व में जांच टीम ने पहुंचकर अजमतगढ़ नदवा सराय नवनिर्मित पीडब्ल्यूडी मार्ग का जगह-जगह खुदाई कर सत्यापन किया वहीं ईंट की लंबाई चौड़ाई के साथ-साथ सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को परखा इस दौरान जांच टीम ने गई कंजरा इमिलिया सहित कई स्थानों से खुदाई कर जांच की वहीं गुणवत्ता की जांच के लिए ईंट के साथ अन्य सामग्री को अपने साथ ले गए। इस दौरान ठेकेदार विजय सिंह यादव और उनके मातहत कर्मचारियों के साथ-साथ के जेई अजय सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे वहीं मेंघई में मुकेश सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों और दुकानदारों ने नवनिर्मित मार्ग की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की और कहा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है। इस दौरान ठेकेदार विजय सिंह यादव ने बताया कि 5 वर्ष तक नवनिर्मित मार्ग की पूर्ण रूप से मरम्मत के साथ-साथ जिम्मेदारी दी गई है कहीं से कोई शिकायत आने पर उसे पूर्ण किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment