चाची की ईंट से सिर कुचलने वाला पुलिस अभिरक्षा में व षड्यंत्रकर्ता गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मण्डनपुर निवासी चाची की ईंट से कुचलकर मारने के आरोपित को पुलिस ने लिया अभिरक्षा में और षड्यंत्रकर्ता को किया गिरफ्तार।मण्डनपुर निवासी हरेन्द्र यादव पुत्र विश्वनाथ यादव ने जीयनपुर कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि तीन जनवरी की शाम को 7:30 बजे पत्नी सुभावती देवी पुराने घर में चौकी पर लेटी थी तभी सगे भतीजा शिवम यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव 14 वर्ष घर में घुस कर पत्नी को जान मारने के नियत से ईट लेकर उसके सिर पर लगातार मारने लगा और उसका गला दबाने लगा जिससे उसके सिर में काफी गम्भीर चोट आ गयी और वह भाग गया जिसकी हालत काफी गम्भीर है। जीयनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं इलाज चल रहा है सिर में कई टाके लगे है और उसकी स्थिति बहुत गम्भीर है। वहीं डब्लू मिश्रा ने षड्यंत्र कर कराया है जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 333,125,109,61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच इमिलिया चौकी इंचार्ज सुभाष तिवारी को सौंपी आरोपित शिवम यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव उम्र 14 वर्ष को पुलिस बल के साथ अभिरक्षा में ले लिया वहीं षड्यंत्रकर्ता डब्लू मिश्रा पुत्र अज्ञात 42 वर्ष को सुबाष तिवारी ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment