Friday, January 17, 2025

बिजली के निजीकरण के विरोध में सरदार सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

बिजली के निजीकरण के विरोध में सरदार सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर शुक्रवार को सरदार सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपते हुए बिजली विभाग के निजीकरण रोकने के लिए मांग की। वहीं दर्जनों कार्यकर्ता सुबह तहसील पर पहुंच कर सरकार द्वारा बिजली विभाग के निजीकरण किए जाने का सरदार सेना द्वारा विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। सरदार सेना के कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के निजीकरण होने के साथ-साथ जो सरकार की पार्टनरशिप की जा रही है। इससे ज्ञात होता है कि बिजली विभाग को निजीकरण देने की योजना पूर्व में बनाई जा चुकी है। जिसके लिए सरकार ने बाकायदा बिजली विभाग को निजीकरण करते हुए कई भागों में बांटने की योजना बना चुकी है जो सरासर प्रदेशवासियों के साथ अन्याय है। निजीकरण होने के कारण पार्टनरशिप करने से भी लोगों का प्रतिनिधित्व समाप्त हो जाएगा जिससे बिजली महंगी और कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।सरकार बिजली के निजी हाथों में देकर उपभोक्ताओं से मनमानी की जा रही है एवं अधिकारियो कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। निजीकरण किसी भी हाल में जनमानस को स्वीकार नहीं है जिसे रोका जाना अति आवश्यक है। इस संबंध में लोगों ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को सौंपकर मांग की है। इस दौरान परमानंद सिंह पटेल,हरेंद्र पटेल, संदीप पटेल,सत्येंद्र सिंह,ऋषि पटेल,विजयी सिंह,ओम प्रकाश सिंह,शक्तिधर आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment