चांदपुर अखर चंदा में जर्जर दीवार गिरने से खेल रहे दो बालक मलबे में दबे,एक की मौत एक हुआ गंभीर रूप से घायल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी महराजगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर अखर चंदा गांव में शुक्रवार को जर्जर दीवार गिरने से खेल रहे दो बालक मलबे में दब गये जिससे एक की मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बालक व घायल परिवार में कोहराम मच गया। चांदपुर अखर चंदा गांव निवासी चंदन उम्र लगभग 12 साल पुत्र अजय कुमार राजभर और निखिल उम्र लगभग 11 साल पुत्र संजय कुमार घर के ही पास खेल रहे थे कि इसी दौरान घर की जर्जर दीवार धराशायी होकर उनके ऊपर गिर गया।जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों बालकों को आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से परिजन महराजगंज सीएचसी ले गए स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां चंदन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल निखिल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतक बालक के परिजनों में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment