Wednesday, January 22, 2025

उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप फर्जी तरीके से जाति बदलने का लगाया आरोप।

उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप फर्जी तरीके से जाति बदलने का लगाया आरोप।

तथाकथित बहन ने कुटरचित प्रमाण पत्र देकर भाई की बदली जाति।

पिता की मौत के बाद वरासत के मामले में आया अजीब प्रकरण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी युवक ने उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंप फर्जी तरीके से जाति बदलने का लगाया आरोप तथाकथि बहन ने कूट रचित प्रमाण पत्र लगाकर भाई की बदली जाति पिता की मौत के बाद वरासत को लेकर आया अजीब मामला।बुधवार की शाम को 3:00 बजे अजमतगढ़ निवासी सूरज राजभर पुत्र बालचंद राजभर ने उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र गंगवार को प्रार्थना पत्र सौंप कर जाति बदलने का लगाया आरोप प्रार्थना पत्र देकर सूरज राजभर ने बताया कि उसकी तथा कथित फर्जी बहन पार्वती पत्नी बैरागी ने न्यायिक तहसीलदार न्यायालय में फर्जी तरीके से कुट रचित दस्तावेज तैयार कर यादव जाति का बताकर एक पक्षीय वरासत का आदेश करा लिया जिसमें सुभाष पुत्र कृपा महेश पुत्र विक्रम सोनाली पत्नी रामप्रवेश अनाड़ी पत्नी मोती सुनीता पत्नी चंद्रभान गिरिजा पत्नी रमेश शीला पत्नी सुरेंद्र सहित अन्य लोगों के द्वारा सहयोग करने का आरोप लगाया वहीं बताया कि पिता की दो शादी हुई थी पहले से कोई पुत्र पुत्री नहीं होने पर दूसरी शादी हुई जिससे वह इकलौता पुत्र पैदा हुआ पिता की मौत के बाद वरासत को लेकर पिता की गोद ली हुई पुत्री बताकर कूट रचित दस्तावेज लगाकर एक पक्षी आदेश करने का आरोप लगाया वहीं उपजिलाधिकारी सगड़ी को पत्र जांच कराकर जीयनपुर कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की।

No comments:

Post a Comment