सगड़ी लेखपालों का धरना प्रदर्शन एसडीएम को ज्ञापन सौंप,एंटी करप्शन व विजिलेंस टीम की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग।
सगड़ी लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में एंटी करप्शन और विजिलेंस टीमों की कार्रवाई को लेकर लेखपाल संघ ने मोर्चा खोल दिया है। लेखपालों का आरोप है कि इन टीमों द्वारा उन्हें साजिशन फंसाकर गिरफ्तार किया जा रहा है। इसको लेकर सगड़ी तहसील परिसर में सगड़ी तहसील लेखपाल संघ के बैनर तले एक दिवसीय कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सगड़ी नरेन्द्र कुमार गंगवार को सौंपा। संघ का आरोप- झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन में लेखपाल संघ ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग में कार्यरत लेखपालों को उनके कार्यों के चलते झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। संघ ने कहा कि लेखपालों का जनता से सीधा संपर्क होता है। खासकर भूमि विवाद और अतिक्रमण से जुड़े मामलों में। इन कार्यों के दौरान कई बार किसी एक पक्ष को असंतोष होता है। जिससे लेखपालों को षड्यंत्र का शिकार बनाया जाता है। संघ का कहना है कि भूमि विवाद निस्तारण,पंचायत और विकास योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने जैसे कार्यों के दौरान प्रभावित लोग निजी रंजिश पाल लेते हैं। इसके चलते लेखपालों पर भ्रष्टाचार के फर्जी आरोप लगाकर उन्हें एंटी करप्शन और विजिलेंस टीमों से पकड़वाने के मामले बढ़ रहे हैं। सगड़ी तहसील अध्यक्ष रामसागर सोनी ने बताया कि लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में विजिलेंस और एंटी करप्शन टीमों द्वारा लेखपालों को फंसाने की साजिश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर यह कार्रवाई नहीं रुकी तो लेखपाल संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने पर मजबूर होगा। धरना प्रदर्शन के दौरान लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं,तब तक वे इसी तरह आवाज उठाते रहेंगे। इस पूरे मामले पर प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का लेखपालों को आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री स्नेहिल राय,उप मंत्री अनीता चौहान,अंकित राय,हिरालाल यादव,नवीन कुमार,समौधी राम,गरिमा गौड़,रामकृपाल सिंह,विपिन सिंह,सरिता बर्मा,रीता कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment