फाइनल फुटबाल टूर्नामेंट का मुबारकपुर बना बिजेता।
मुकुन्द चंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में मुबारकपुर विजयी।
मुबारकपुर ने वलीदपुर को तीन- दो से किया पराजित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ खेल के मैदान में चार दिवसीय फुटबाल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल रोमांचक मुकाबले में मुबारकपुर बना विजेता मुकुन्द चंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में मुबारकपुर ने वलीदपुर को तीन दो से किया पराजित रविवार की सुबह 12:30 बजे स्मिथ इंटर कॉलेज खेल के मैदान पर चार दिवसीय मुकुन्द चंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुबारकपुर और वलीदपुर के बीच खेला गया दोनों टीमों के बीच रोमांचक खेल 90 मिनट तक बिना किसी निर्णय के रहा वहीं दोनों टीमों को 15-15 मिनट की और टाइम दी गई जिसमें कोई निर्णय नहीं हो सका और एक-एक गोल से दोनों टीम बराबर रही वही आयोजक निर्णय मंडली के द्वारा दोनों टीमों से पेनल्टी शूट पांच-पांच गोल का कराया गया जिसमें पांच में से तीन गोल मुबारकपुर ने किया वहीं वलीदपुर पांच में से दो गोल ही कर पाया इसके बाद मुबारकपुर को विजेता घोषित कर दिया गया वहीं वलीदपुर उपविजेता बना नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार साहनी ने विजेता उपविजेता फुटबॉल टीम के कप्तान को शील्ड व ट्राफी देकर सम्मानित किया वहीं प्रत्येक खिलाड़ी को पुरस्कार दिया गया। इस दौरान मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब वलीदपुर को दिया गया। टूर्नामेंट में आजमगढ़ मऊ जनपद की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया।आयोजक मंडल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान मुख्य रूप से स्मिथ इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रामनकुल, शंकर सोनकर,शुभम राय,सूरज, सुमित,प्रिंस साहनी,सोहराब आलम,जयराम चतुर्वेदी,कन्हैया अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल,मोंटी राय,राहुल साहनी,विकी साहनी सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment