Monday, January 20, 2025

सगड़ी तहसील का सीआरओ ने किया वार्षिक निरीक्षण।

सगड़ी तहसील का सीआरओ ने किया वार्षिक निरीक्षण।

न्यायालय के प्राचीन वादों का निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश।

निरीक्षण कर कर्मियों को दूर करने के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील का वार्षिक निरीक्षण मुख्य राजस्व अधिकारी विनय गुप्ता ने किया निरीक्षण कर प्राचीन वादों का निस्तारण के निर्देश न्यायालय व भूलेख का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश। सोमवार को दिन में 2:00 बजे मुख्य राजस्व अधिकारी विनय गुप्ता ने सगड़ी तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया जिसमें तहसीलदार न्यायालय सहित सभी न्यायालय में लंबित प्राचीन वादों का निरीक्षण कर निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वही अमीन संग्रह की रजिस्टर का निरीक्षण कर बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर वसूली के लिए निर्देशित किया। मुख्य राजस्व अधिकारी विनय गुप्ता ने न्यायालय व लेखागार,संग्रहालय में अग्निशमन यंत्र व साफ सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नजारत में नोटिस तामिला का विवरण देखा वही रजिस्टर नंबर 4 में लंबित वादों का अध्ययन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मुख्य राजस्व अधिकारी ने निरीक्षण के बाद बताया कि निरीक्षण संतोषजनक रहा कमियों को दूर करने के लिए उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार व सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दूबे को निर्देशित किया।वही फाइलों के रखरखाव साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया।निरीक्षण के दौरान सगड़ी तहसील पर नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह,नायब तहसीलदार विवेकानंद,नायब तहसीलदार संजय राय सहित नायब नाजिर शिखा श्रीवास्तव,गिरीश चंद्र सिंह,कानूगों निजामुद्दीन,सन्तोष श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment