जी जी आईसी अजमतगढ़ हेल्थ कैम्प का किया आयोजन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ पर मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ द्वारा महिला डॉक्टर की एक टीम बनाकर छात्राओं का हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 85 छात्राओं का पहला दिन चेकअप किया गया एवं निशुल्क दवाएं वितरित की गई। इस दौरान डॉक्टर ममता राय एवं अन्य कर्मचारी बालिकाओं के ब्लड प्रेशर एव महिला संबंधित बीमारियो सहित कई अन्य बीमारियों की सघन जांच की और उन्हें परामर्श दिया।छात्राओं ने खुलकर अपनी बात रखी और अपने बारे में जो भी दिक्कत और समस्याएं थी उन्हें विधिवत साझा किया।इस दौरान डॉ0 ममता राय ने कहा कि छात्रों का चेकअप हर महीने में एक बार अति आवश्यक है। जिससे की छात्राओं का स्वास्थ्य बेहतर और सुदृढ़ हो सके।उनके खान-पान आदि के बारे में जानकारी दी गई जिससे कि खान-पान में हरी सब्जियां चना और गुड आदि का सेवन ज्यादा बेहतर है।यदि संभव हो तो एक फल ताजा प्रतिदिन लिया करें। जिससे कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिल सके। इस दौरान कई छात्राओं ने अपने बीमारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और डॉक्टर से परामर्श लिया। हेल्थ चेकअप के दौरान प्रधानाचार्य चंदा सिंह ने कहा कि यह विद्यालय पीएम श्री योजना के तहत सुदृण और बेहतर बनाया जा रहा है जहां छात्राओं की काफी संख्या है। जिसको देखते हुए सरकार द्वारा जो मुहिम की जा रही है वह काबिले तारीफ है और छात्रों का जिस तरह से डॉक्टरों द्वारा चेकअप आदि कर उन्हें दबाए आदि दी गई वह काफी बेहतर रहा।इस दौरान विद्यालय के समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित थी और चेकअप के दौरान सभी ने सहयोग किया।
No comments:
Post a Comment