Tuesday, January 7, 2025

सरकारी देसी शराब की दुकान से तीन पेटी शराब व 45000 हजार रुपए की लूट।

सरकारी देसी शराब की दुकान से  तीन पेटी शराब व 45000 हजार रुपए की लूट।

दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण टीम गठित जल्द होगा खुलासा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया में देशी शराब की दुकान से तीन पेटी शराब व 45 हजार रुपए की हुई लूट दुकान में स्थित सीसी कैमरा को तोड़ा सेल्समेन हुआ घायल ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण टीम गठित जल्द होगा घटना का अनावरण।मंगलवार की सुबह 4:00 बजे सैदौली गडधौली बुढावनपुर केवटहिया में देसी शराब की दुकान है जिस पर दुकान का सेल्समेन लालमन पासवान सोया हुआ था। तभी दुकान के बाहर आवाज होने पर बाहर निकाला तो देखा कि चार की संख्या में मुंह बांधे  लोग दुकान के बाहर लगे सीसी कैमरे को तोड़ रहे हैं विरोध किया तो सेल्समैन को चारों लोग बुरी तरह से मारने पीटने लगे व दुकान में रखा 45000 रुपया नगद व तीन पेटी शराब लूट ले गए। जिसकी सूचना सेल्समैन दुकान के मालिक संजय सिंह निवासी नैनिजोर को दी गई वहीं सूचना पर रौनापार थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच पुलिस जांच में जुट गये। घटनास्थल का एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने निरीक्षण किया और कहा कि मौके पर सर्विलांस व एसओजी की टीम को लगाया गया है टीम गठित कर दी गई जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।वहीं बिलरियागंज में भी स्थित देशी शराब की दुकान से भी तीन हजार रुपए चोरी की गई है।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसी टीवी कैमरा के आधार पर छानबीन में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment