नारकोटिक्स दवा बेचने की सूचना पर हुई छापेमारी।
तहसीलदार डिप्टी सीएमओ व ड्रग इंस्पेक्टर ने की जांच।
जीयनपुर मेडिकल स्टोर पर जांच से मचा हड़कंप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में नारकोटिक्स कि प्रतिबंधित दवा बेचने की सूचना पर हुई छापेमारी सगड़ी तहसीलदार डिप्टी सीएमओ व ड्रग इंस्पेक्टर ने पहुंचकर की जांच जीयनपुर कस्बा में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी से मचा हड़कंप।बुधवार की शाम में जीयनपुर कस्बा में प्रतिबंधित नारकोटिक्स की दवा बेचने की सूचना पर डिप्टी सीएमओ aवलेंद्र कुमार सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ड्रग इंस्पेक्टर सीमा के नेतृत्व में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई इस दौरान मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा की जांच के साथ सेल रजिस्टर सहित विभिन्न बिंदुओं पर टीम ने जांच की वहीं रजिस्टर सहित विभिन्न जरूरी कागजातों को टीम लेकर अपने साथ गई वही नायब तहसीलदार रणजीत सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित नारकोटिक्स की दवा बेचने पर जांच की गई मेडिकल स्टोर पर जांच के दौरान जीयनपुर कस्बा में मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया और अपनी अपनी मेडिकल स्टोर की दुकानों को बंद कर दिया सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने बताया कि डिप्टी सीएमओ ने जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित करेंगे जीयनपुर कस्बा में नारकोटिक्स की प्रतिबंधित दवा बेचने की सूचना पर मेडिकल संचालकों व कस्बा में लोग छापेमारी व जांच को लेकर आपस में चर्चा करते रहे।
No comments:
Post a Comment