सगड़ी तहसील पर समारोह पूर्वक घरौंदी वितरित।
100 गरीबों को कम्बल और 30 को आवासीय पट्टा प्रमाण पत्र हुआ वितरित।
सगड़ी तहसील पर प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर समारोह पूर्वक स्वामित्व योजना के तहत घरौदी प्रमाण पत्र हुआ वितरित वही 100 गरीबों को कंबल व 30 आवासीय पट्टा प्रमाण पत्र हुआ वितरित प्रधानमंत्री का सचिव प्रसारण दिखाया गया।
शनिवार को सगड़ी तहसील परिसर में पंडाल लगाकर 60 ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत घरौंदी प्रमाण पत्र किया गया वितरित वहीं चिंहित 289 लोगों को आनलाइन वितरित हुआ और ठंड से बचाव के लिए 100 गरीबों को कम्बल का वितरण के साथ जांच पड़ताल कर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार एवं विवेकानंद दुबे द्वारा सत्यापित करने के उपरांत 30 लोगों को आवासीय पट्टा भी वितरण किया गया।इस दौरान भारी संख्या में तहसील पर क्षेत्र से विभिन्न गांव से आए किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया संबोधित उनके भाषणों आदि को सुनकर गदगद दिखे व घरौंदी पाकर काफी प्रसन्न दिखे इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि घरौंदी का वितरण 292 गांव में किया गया है। जिससे कि भविष्य में आबादी की जमीन को लेकर लोगों में किसी प्रकार की भ्रांति व विवाद ना रहे। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायिका वंदना सिंह, तहसीलदार विवेकानंद दुबे, नायब तहसीलदार विवेकानंद, संजय राय,लालजी श्रीवास्तव, स्नेहिल राय,रामसागर सोनी,रामकृपाल सिंह सहित तमाम कर्मचारी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment