Saturday, January 4, 2025

उपजिलाधिकारी ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवसपर की जन सुनवाई।

उपजिलाधिकारी ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस
पर की जन सुनवाई।

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 100 प्रार्थना पत्र पड़े पांच का हुआ निस्तारण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस पर कुल 100 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर 5 का हुआ निस्तारण। सगड़ी तहसील पर शनिवार की सुबह 10:00 बजे से सगड़ी सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया वहीं उपजिलाधिकारी ने जनसुनवाई में लापरवाही व शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 100 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व के 80, पुलिस विभाग 10, विकास तीन व अन्य दो प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर राजस्व के पांच मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा,ईओ अलका मौर्य सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment