Monday, January 20, 2025

खेत से लहसुन हुआ चोरी दर्ज हुआ मुकदमा आरोपित गिरफ्तार।

खेत से लहसुन हुआ चोरी दर्ज हुआ मुकदमा आरोपित गिरफ्तार।

खेत से लहसुन चोरी के एक आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह निवासी ने खेत से लहसुन चोरी का लगाया आरोप दर्ज हुआ मुकदमा जीयनपुर पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार।सोमवार को महताब आलम पुत्र अव्दुल अहद निवासी मनिकाडीह ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि अपने खेत में लेहसुन बोया था जिसको सुबह समय 3:00 बजे जब वह अपने खेत पर गया तो देखा कि उसके खेत में लगा पूरा लहसुन पेड सहित चोरी कर लिया गया है। वहीं पुछताछ के बाद पता चला कि लेहसुन सत्यम मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा निवासी बरहपुर ने  चोरी किया है। जिस पर जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप ने पुलिस बल के साथ आरोपित सत्यम मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा निवासी बरहपुर उम्र करीब 20 वर्ष को सब्जी मण्डी जीयनपुर से समय 12:35 बजे गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment