Tuesday, March 21, 2023

बाइक व ठेला में भिड़ंत बाइक सवार की मौत,ठेला चालक की हालत गंभीर।

बाइक व ठेला में भिड़ंत बाइक सवार की मौत,
ठेला चालक की हालत गंभीर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बाइक व ठेला में भिड़ंत बाइक सवार की मौके पर हुई मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ठेला चालक की हालत गंभीर।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जमसर गांव के सामने सोमवार की देर रात लगभग 8:00 बजे दोहरीघाट की तरफ से बाइक सवार आजमगढ़ की तरफ जा रहा था कि जमसर गांव के सामने कुत्ता आ गया जिस को बचाने में बाइक सवार सामने से ठेला लेकर आ रही चंद्रावती पत्नी बृजभान उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी जमसर थाना जीयनपुर को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार नंदू पुत्र मुन्ना निषाद की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भिजवाया जबकि बाइक सवार काफी तेज था और अनियंत्रित होकर ठेला में सामने से टक्कर मार दिया।जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई जिसका इलाज चल रहा है। वहीं बाइक सवार नंदू निषाद पुत्र मुन्ना निषाद निवासी लाल दिग्गी थाना कोतवाली शहर आजमगढ़ की मौत हो गई मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment