आजमगढ़ के बेटे ने भारत-बांग्लादेश मैत्री दिव्यांग क्रिकेट मैच में किया डेब्यू।
भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम से खेलने का मिला मौका,
पहले अंतरराष्ट्रीय खेल में ही बेस्ट फील्डर का मिला अवार्ड।
अपनी उपलब्धि का श्रेय दिया अपने दोनों भाई को।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के धौराहरा निवासी आदिल पुत्र खालिद का भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चयन के बाद चल रहे भारत-बांग्लादेश दिव्यांग मैत्री क्रिकेट मैच के तीसरे मैच में उन्होने डेब्यू करने का मौका मिला। वही अपने पहले अंतरराष्ट्रीय खेल में बेस्ट फील्डर का मिला अवार्ड परिवार गांव व जनपद में खुशी।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद आदिल पुत्र खालिद निवासी धौराहरा जो बचपन में क्रिकेट खेलते समय अपना दोनों पैर गवां चुके क्रिकेट के प्रति दीवानगी से भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चयनकर्ताओं ने उन्हें शामिल किया हैं। गुजरात के लाल भाई स्टेडियम सूरत में 9 से 11 मार्च तक आयोजित भारत बनाम बांग्लादेश मैत्री दिव्यांग 20-20 मैच में 15 खिलाड़ियों में चयन हुआ हैं। परिवार व जनपद के लोग आदिल के डेब्यू का इंतज़ार कर रहे थे, आदिल को पहले और दूसरे मैच में मौका नही मिला,लेकिन आखिरी मैच में आदिल ने बांग्लादेश के खिलाफ विकेट कीपर के रूप में डेब्यू किया और पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार कैच पकड़ने पर बेस्ट फील्डर का अवार्ड अपने नाम किया। वही उनकी इस कामयाबी से परिवार गांव व जनपद के लोग बेहद खुश हैं। वही गुजरात के लाल भाई स्टेडियम सूरत में चल रहे भारत बनाम बांग्लादेश के 20-20 मैच में भारत ने क्लीन स्वीप करते हुए बांग्लादेश को तीनों मैच हरा दिया। भारत-बांग्लादेश मैत्री दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में अवार्ड मिलने पर आदिल ने फोन कर अपने परिजन व अपने दोस्तों को जानकारी दी। आदिल ने बताया कि आज में जिस मुकाम पर हूं उसका श्रेय दोनों भाइयों इरफान अहमद और मोहम्मद साजिद को दिया। सूचना पर परिवार गांव और जनपद में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
No comments:
Post a Comment