वरासत के लिए पैसा लेने की लेखपाल की वीडियो वायरल।
उपजिलाधिकारी ने लिया संज्ञान लेखपाल को किया निलंबित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपाल की वरासत के लिए पैसा लेते हुए वीडियो वायरल उपजिलाधिकारी ने लिया संज्ञान लेखपाल को किया निलंबित।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर बाद राजस्व कर्मी केशपाल के द्वारा पूर्व में की गई वरासत के छूटे हुए भाग को दोबारा करने के लिए सगड़ी तहसील पर घूस लेने का वीडियो वायरल हुआ वही उप जिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने त्वरित रूप से संज्ञान में लेकर राजस्व कर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबित कर दिया। उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मी केशपाल के ऊपर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की वीडियो पर भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए राजस्व कर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो दिन पूर्व सगड़ी तहसील पर महराजगंज क्षेत्र के शुंभवट निवासी युवक के द्वारा की गई वारासत में छूटे हुए हिस्से की वारासत कराने के लिए आधार कार्ड व पैसा देने की वीडियो बनाकर वायरल कर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह से शिकायत की गई थी। जिसके बाद उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया। वही निलंबन की सूचना पर राजस्व कर्मी सहित क्षेत्र के सभी लेखपालों में हड़कंप मचा रहा।
No comments:
Post a Comment