Wednesday, March 22, 2023

बकरी चराने गए सात बच्चे घायल जीयनपुरथाने पर दी तहरीर दर्ज हुआ मुकदमा।

बकरी चराने गए सात बच्चे घायल जीयनपुर
थाने पर दी तहरीर दर्ज हुआ मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव में नदी के किनारे बकरी चराने गए सात बच्चे को मारपीट कर घायल करने की दी तहरीर दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार हरीनाथ पुत्र बरकू निवासी बेरमा ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि नदी के किनारे बकरी चराने गए अमरकांत उम्र 16 वर्ष, सागर पुत्र सुनील 14, दिव्यांशु पुत्र अजय उम्र 10 साल, अहिंसक पुत्र नंदू उम्र 10 साल, आशीष पुत्र सुभाष उम्र 12 साल, सत्यम पुत्र सुनील उम्र 9 साल, नीतू पुत्री नंदू उम्र 17 साल को गांव के ही निवासी जितेंद्र यादव पुत्र केदार यादव ने डंडा से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसमें सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने तहरीर पर मेडिकल परीक्षण के बाद मारपीट व एससी/एसटी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment