Sunday, March 12, 2023

जीयनपुर पुलिस ने थाना के टॉप टेन अपराधी के घर कराई पैमाइश।

जीयनपुर पुलिस ने थाना के टॉप टेन अपराधी के घर कराई पैमाइश।

थाना के टॉप टेन अपराधी पर कुल 9 मुकदमे दर्ज।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट प्रेषित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टॉप टेन अपराधी के घर पर जीयनपुर पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कराई पैमाइश रिपोर्ट प्रेषित।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टॉप टेन अपराधी संतोष यादव पुत्र रामहित यादव निवासी टड़वा सरफुद्दीन पट्टी जो जीयनपुर थाने पर एचएस 16 ए से जाना जाता है संतोष यादव के घर उनके नाम से दर्ज भूभाग गाटा संख्या 588 में.444 हेक्टेयर, चुनूगपार में गाटा संख्या 114 में 0.135 हेक्टेयर,गाटा संख्या 92 में 0.185 हेक्टेयर,गाटा संख्या 184 में 0.10 हेक्टेयर,गाटा संख्या 196 में 0.113 हेक्टेयर, गाटा संख्या 198 में 0.048 हेक्टेयर, गाटा संख्या 273 में 0.73 हेक्टेयर,गाटा संख्या 255 में 0.143 हेक्टेयर की पैमाइश देर शाम को जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय व एस एस आई देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जीयनपुर थाना की पुलिस बल के साथ राजस्व टीम के प्रभारी अनिल कुमार लेखपाल रामसागर सोनी अमित कुमार कैलाश यादव के साथ पहुंचकर उनके घर व उनके नाम से दर्ज भूमि का उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आधा दर्जन से अधिक गाटा की पैमाइश की गई। वही गांव में किसी भी सरकारी भूमि पर अपराधी के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है कि नहीं की जांच की गई जिसकी विस्तृत रिपोर्ट राजस्व टीम से लेकर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने उच्चाधिकारियों को प्रेषित की विदित हो जीयनपुर थाने पर टॉप टेन अपराधी के ऊपर वर्ष 1995 में पहला मुकदमा एससी/एसटी का दर्ज हुआ। जिसके बाद उनके ऊपर हत्या के प्रयास,एनडीपीएस, आर्म एक्ट, गुंडा व गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 9 गंभीर मुकदमा जीयनपुर थाने पर पंजीकृत हैं। पुलिस व राजस्व टीम के साथ संयुक्त रूप से पैमाइश को लेकर गांव में हड़कंप मचा रहा वही लोग आपस में भांति-भांति की चर्चा करते रहे।

No comments:

Post a Comment