रॉयल ढाबा संचालक पर कोतवाल ने दर्ज कराया मुकदमा।
जांच के बाद ढाबा संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा।
रजिस्टर,रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व जीएसटी के कागज नहीं दिखा पाने पर हुई कार्रवाई।
ढाबा पर 2 दिन पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर किया था घायल और देदी थी जान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जमसर गांव के सामने रॉयल स्टार ढाबा संचालक पर जीयनपुर कोतवाल ने दर्ज कराया मुकदमा संचालक से रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व जीएसटी के कागज नहीं दिखाने और ढाबा पर बर्थडे पार्टी के आयोजन पर धारा 5/14 के तहत दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव के सामने रॉयल स्टार ढाबा पर 2 दिन पूर्व शुक्रवार के दिन में 2:15 बजे प्रेमी विशाल पुत्र शिव बचन उम्र 22 साल निवासी जम्मनपुर लाटघाट जो मैना देवी महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था अपने विद्यालय की बीटीसी की छात्रा संजू पुत्री बरखू पटेल को लेकर बाइक से रॉयल ढाबा पर पहुंचा जहां प्रेमिका से कहासुनी के बाद प्रेमिका को गोली मारकर घायल कर दिया वही अपने को शौचालय में बंद कर गोली मार ली जिससे मौके पर ही मौत हो गई की घटना के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने शनिवार को घटनास्थल जमसर रॉयल ढाबा पर पहुंचकर ढाबा मालिक विजय प्रताप राय पुत्र सुभाष राय निवासी संरगहासागर से रजिस्टर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जीएसटी के कागज मांगे नहीं दिखाने व ढाबा अपने रिश्तेदार मनीष राय पुत्र सुशीला राय पत्नी शेषनाथ राय से 30 साल के लीज पर लिया है रॉयल ढाबा पर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया जा रहा जो धारा 5/14 के तहत जीयनपुर कोतवाल ने थाने पर तहरीर देकर ढाबा संचालक के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कराया।
No comments:
Post a Comment