Wednesday, March 1, 2023

लाटघाट थाना के लिए जिलाधिकारी ने जमीन की आवंटित।

लाटघाट थाना के लिए जिलाधिकारी ने जमीन की आवंटित।

लाटघाट थाना के लिए प्रस्ताव मंजूर जमीन आवंटित।

जीयनपुर--रौनापार थाना के दर्जनों गांव होगे सामिल।

105 बिस्वा जमीन का किया गया पूर्व में प्रस्ताव।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में बनेगा नया थाना जिलाधिकारी ने प्रस्ताव किया मंजूर जमीन की आवंटित शासन को भेजा गया प्रस्ताव।
जानकारी के अनुसार लाटघाट में थाना निर्माण के लिए पूर्व में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय व लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिसको जिलाधिकारी विशाल कुमार भारद्वाज ने स्वीकार कर जमीन आवंटित कर दी है शासन से धन की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। वहीं लाटघाट में थाना बनाने के लिए वर्षों से कवायद चल रही थी पूर्व में भी कई बार प्रस्ताव भेजा जा चुका था। पर अभी तक जमीन आवंटित नहीं की गई थी। लाटघाट थाना को बनाने के लिए जीयनपुर क्षेत्र से दर्जनों गांव एवं रौनापार थाना क्षेत्र से दर्जनों गांव शामिल किए जाने की संभावना है। थाना क्षेत्र का निर्माण करने के लिए अलग से जनसंख्या नक्शा और उस गांव का क्षेत्रफल का सर्वे कराया जा रहा है। वर्ष 2024 तक नया थाना बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। जिससे लोगों की भागदौड़ से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। पूर्व में सीओ सगड़ी के अध्यक्षता में जीयनपुर व रौनापार थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज के साथ बैठक कर विस्तृत कार्य योजना का निर्माण कर जिलाधिकारी को भेजी गई थी। जिसको जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जमीन आवंटित कर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को भेज दिया है। जिस पर गहन मंथन और विचार विमर्श चल रहा है। वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट अंतर्गत मिश्रपुर, फतेहपुर,घाघरा,खाड़,चौकोंखुर्द,चौकोबुजुर्ग,तरौका,बालीपुर,जमीन हरखोरी आदि गांव नए थाना क्षेत्र में जोड़े जा सकते हैं। वही रौनापार थाना क्षेत्र के महुला,सुरैना,मेघपुर जोकहरा,गांगेपुर,सहबदिया,सुल्तानपुर,पर्शिया,सहनूपुर,
बनियापार,रामपुर आदि गांव नए थाना में सम्मिलित किया जा सकता है। वही लाटघाट बाजार में थाना निर्माण की जमीन आवंटित होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment