प्राचार्य ने चार स्ववित्त पोषित शिक्षकों पर जीयनपुर कोतवाली में दी तहरीर।
अलोकतांत्रिक तरीके से अवैधानिक तरीका अपनाने का लगाया आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी महाविद्यालय की प्राचार्य ने 4 स्ववित्तपोषित शिक्षकों पर अलोकतांत्रिक तरीके से अवैधानिक तरीका अपनाकर अनुभव प्रमाण पत्र मांगने पर जीयनपुर कोतवाली में दी तहरीर।
जानकारी के अनुसार मालटारी महाविद्यालय पर मंगलवार की शाम 4:00 बजे स्ववित्तपोषित शिक्षकों को मालटारी महाविद्यालय के प्राचार्य सुचिता श्रीवास्तव के द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र नहीं देने पर अनुभव प्रमाण पत्र की मांग को लेकर मालटारी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर स्ववित्तपोषित शिक्षक प्राचार्य की गाड़ी के सामने बैठ गए वहीं प्राचार्य की सूचना पर जीयनपुर थाने की पुलिस पहुंची दोनों पक्षों से वार्ता के बाद अगले दिन वार्ता के आश्वासन पर स्ववित्तपोषित शिक्षक मुख्य द्वार के सामने से हट गए। वहीं बुधवार को गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य सुचिता श्रीवास्तव ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर स्व वित्त पोषित योजना के तहत चार शिक्षक प्रदीप राय शैलेश पाठक अखिलेश तिवारी शशि मिश्रा पर पूर्व में तीन बार अनुभव प्रमाण पत्र लेने के बाद भी पुनः अनुभव प्रमाण पत्र की मांग करने को देखते हुए जिन्हें और लोकतांत्रिक तरीके से छुट्टी मांगने का अवैधानिक तरीका अपनाने पर सेवा नियमावली शर्तों के अनुरूप अवकाश एक अधिकार है नहीं है वरन लाभ का अवसर है जिसे देने के लिए प्राचार्य बाध्य नहीं हैं की जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर विधिक कार्रवाई करने की मांग की। वही स्ववित्तपोषित शिक्षक अखिलेश तिवारी ने कहा कि जानबूझकर स्ववित्तपोषित शिक्षकों को अनुभव प्रमाण पत्र नहीं देकर मूल्यांकन व प्रायोगिक परीक्षा से रोका जा रहा है। विगत एक वर्षों से हम सभी स्ववित्तपोषित शिक्षक को 2000 से लेकर 3000 रुपए वेतन मिल रहा है जिससे हम भुखमरी के कगार पर हैं।
No comments:
Post a Comment