Tuesday, March 14, 2023

अनुपस्थित तीन अध्यापक व एक शिक्षा मित्र का वेतन रोकने का आदेश।

अनुपस्थित तीन अध्यापक व एक शिक्षा मित्र का वेतन रोकने का आदेश।

नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिति कम मिलने पर प्रधानाध्यापक को दी चेतावनी।

खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ ने विद्यालय का किया निरीक्षण मचा हड़कंप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण अनुपस्थित तीन अध्यापक व एक शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन रोकने व नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिति कम मिलने पर प्रधानाध्यापक को दी चेतावनी मचा हड़कंप।
जानकारी के अनुसार मंगलवार कि सुबह 9:00 खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने 5 प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें प्राथमिक विद्यालय भटौली इब्राहिमपुर पर सुबह 9:15 पहुंचने पर प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले वही विद्यालय पर 102 नामांकन के सापेक्ष 35 छात्र उपस्थिति रही जिस पर चेतावनी दी। वही प्राथमिक विद्यालय बिशनुपुरा पर नामांकन 76 के सापेक्ष 30 छात्र मौजूद रहे वही एक सहायक व एक शिक्षामित्र 10:20 पर उपस्थित हुए वहीं प्राथमिक विद्यालय सवरूपुर पर निरीक्षण में एक सहायक अध्यापक बिना सूचना के गैर हाजिर पाए गए सभी अनुपस्थित शिक्षकों को नो वर्क नो पे के आधार पर एक दिन का वेतन बाधित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने पत्र लिखा कुल तीन शिक्षक व एक शिक्षामित्र का वेतन बाधित करने के लिए निर्देशित किया इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायणन सिंह ने बताया कि प्रतिदिन खंड शिक्षा क्षेत्र में पांच विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा शिक्षा में गुणवत्ता व छात्र उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी निरीक्षण से अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।

No comments:

Post a Comment