ढाबा घटना के बाद जागी पुलिस ने ढाबा की कराई पैमाइश।
प्रशासन की मौजूदगी में रॉयल ढाबा की हुई पैमाइश।
रॉयल ढाबा की बिंदुवार पुलिस ने शुरू की जांच।
रॉयल ढाबा पर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर किया था घायल शौचालय में खुद को गोली मारकर की थी आत्महत्या।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल रुसिया के निर्देश पर हुई पैमाइश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जमसर गांव के सामने रॉयल ढाबा पर शुक्रवार को प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर किया घायल। वही खुद को शौचालय में बंद कर मारी गोली हुई मौत की घटना के बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल रुसिया के निर्देश पर प्रशासन ने रॉयल ढाबा की कराई पैमाइश बिंदुवार जांच हुई शुरू। शुक्रवार को दिन में 2:15 बजे प्रेमी विशाल पुत्र शिवबचन 22 साल निवासी जम्मनपुर लाटघाट जो मैना देवी महा विद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। बीटीसी छात्रा संजू पुत्री बरखू पटेल को बाइक से लेकर रॉयल ढाबा पर पहुंचा जहां ढाबे पर प्रेमिका की शादी तय हो जाने को लेकर कहासुनी के बाद प्रेमिका के ऊपर फायर झोंक दिया जिसमें प्रेमिका घायल हो गई।वही ढाबा संचालक व कर्मचारी मौके पर दौड़कर पहुंचे तो प्रेमी विशाल ने भागकर अपने को शौचालय में बंद कर लिया और अपने दाहिने कान के पास गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पिता की तहरीर पर प्रेमी विशाल पर प्रेमिका की जान मारने की नियत से फायर करने पर जीयनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वही प्रेमिका का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर है।घटना के बाद जागी पुलिस ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल रुसिया के निर्देश पर रॉयल ढाबा पर शिकंजा कसने के लिए ढाबे की पैमाइश कराई। राजस्व निरीक्षक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में हरीश पटेल व सुनील पटेल राजस्व कर्मी को लेकर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय व लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह सहित पुलिस बल की मौजूदगी में ढाबे की पैमाइश की गई। जिसके बाद राजस्व टीम के प्रभारी विनोद गुप्ता ने लिखित रिपोर्ट जीयनपुर पुलिस को सौंपी वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि रॉयल ढाबा संचालक मनीष राय से ढाबे का रजिस्ट्रेशन,जीएसटी सहित बिंदुवार जांच शुरू की गई व संचालक से जरूरी कागजात मांगा गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा पैमाइश से ढाबा संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
No comments:
Post a Comment