होली त्यौहार को लेकर चौकीदारों के साथ कोतवाल ने की बैठक।
हुड़दंगियों पर नजर रखने की सौंपी की जिम्मेदारी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चौकीदारों के साथ होलिका दहन के पूर्व जीयनपुर कोतवाली पर कोतवाल ने की बैठक हुड़दंगियों पर नजर रखने की सौंपी गई जिम्मेदारी। सोमवार की सुबह 11:00 बजे जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चौकीदारों के साथ जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बैठक कर होलिका दहन व होली पर्व पर अराजक तत्वों की पहचान करने व विवाद होने पर त्वरित रूप से सूचना देने के साथ अपने अपने गांव में अप मिश्रित शराब की बिक्री से लेकर होलिका दहन को लेकर गांव में किसी भी तरह के विवाद व गांव हुड़दंगियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान उन्होंने सभी चौकीदारों को अपने अपने गांव में रहकर सचेत रहने और करने के लिए जागरूक किया। वही उनके गांव में पूर्व से किसी भी प्रकार के विवाद की जानकारी मांगी जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि होली त्यौहार तक सभी चौकीदार अपने अपने गांव में तैनात रहेंगे और एक सजग प्रहरी के रूप में होली दहन व होली पर्व को प्रेम भाईचारे व सौहार्द पूर्ण होली मनाने में अहम भूमिका निभाने का कार्य करेंगे इस दौरान किसी भी प्रकार के विवाद होने पर त्वरित रूप से पुलिस को सूचित करने का कार्य करेंगे जीयनपुर थाने पर चौकीदारों के साथ बैठक कर उन्हें सम्मानित कर त्यौहार को सकुशल मनाने की जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें मुख्य रुप से एसआई उमेश कुमार,रामगोपाल त्यागी, चंद्रशेखर यादव,एसएसआई देवेंद्र सिंह सहित चौकीदार सुनील, दिग्विजय,गिरधारी,संजय,लालसा,लखंदर, प्रदीप,संकठा,विपिन यादव सहित दर्जनों की संख्या में चौकीदार मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment