जिस पत्नी के अपहरण में पति ने काटी 13 माह जेल अब दर्ज हुआ मुकदमा
न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर पुलिस ने पत्नी सास सहित पांच पर दर्ज किया मुकदमा।
गलत आरोप पर पति ने 13 माह काटी जेल अब न्यायालय के आदेश पर पत्नी सहित पांच पर दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मसोना निवासी युवक ने सास की तहरीर पर 13 माह काटी जेल अब न्यायालय के आदेश पर गलत आरोप लगाने वाली सास पत्नी सहित पांच पर जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। जानकारी के अनुसार मसोना गांव निवासी दीपू पुत्र राजेंद्र की शादी 11 जून 2019 को मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के छोटी डाड़ी गांव निवासी मंगरु की पुत्री रुचि के साथ हुई थी। कुछ दिन ठीक-ठाक बीता इसके बाद वह फोन से किसी से बात करने लगी। पति ने इसके बारे में पूछा तो वह बहानेबाजी करने लगी। इस बात को लेकर पति के साथ तकरार भी हुई। इसके बाद वह मामा के घर चली गई। जीयनपुर कोतवाली में दोनों परिवार के बीच पंचायत हुई सुलह समझौता के बाद वह वापस अपने पति के साथ ससुराल चली आई। एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि 20 सितंबर 2019 को ससुराल से लगभग तीन लाख रुपए का गहना समेटकर भाग गई। पति दीपू ने जीयनपुर कोतवाली में इसकी लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी पत्नी गहने आदि लेकर कहीं भाग गई है। वहीं लड़की की माता माया देवी पत्नी मंगरू निवासिनी छोटी डाड़ी थाना घोसी, जिला मऊ ने जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरी पुत्री रुचि को उसके पति दीपू, ससुर राजेंद्र और जेठानी विनीता दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और दहेज न मिलने पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया जीयनपुर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पति को पकड़ कर पूछताछ की इसके बाद पति को न्यायालय भेज दिया गया। न्यायालय से दीपू को जेल भेज दिया गया 13 माह तक जेल में रहा। 13 महीने बाद दीपू की हाईकोर्ट से जमानत हुई। दीपू ने बताया कि मेरी जमानत और मुकदमा लड़ने के लिए मेरे पिता ने अपनी जमीन बेच दी। में सब्जी बेचता था और ठेले पर गन्ने का जूस बेचकर रोजी रोटी चलाता था। उसको भी बेचना पड़ा, खाने की लाले पड़ गए। में बार-बार कहता रहा कि मैंने उसकी हत्या नहीं की है। मेरी पत्नी रुचि कही भाग गई उसे ढूंढने की जरूरत है। पुलिस ने पत्नी रुचि को इटावा जिले के इटैली में प्रेमी के साथ मिली। पूर्व में पति आत्महत्या करने का प्रयास भी कर चुका है। जिसके बाद पीड़ित पति दीपू ने अब सास माया देवी, पत्नी रुची, पत्नी की बहन रिचा, दुर्जन निवासी डांडी थाना घोसी व लड़की के मामा निरंजन पुत्र मुन्नर निवासी छत्तरपुर खुशहाल के ऊपर न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment