Tuesday, March 21, 2023

अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र में 20 शिक्षक संकुल की हुई बैठक।

अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र में 20 शिक्षक संकुल की हुई बैठक।

कक्षावार तीन ग्रुप बनाकर पठन-पाठन के निर्देश।

खंड शिक्षा अधिकारी ने योजना बनाकर पठन-पाठन के दिए निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र में 20 शिक्षा संकुल पर बैठक हुई जिसमें कक्षावार अलग-अलग ग्रुप बनाकर पठन पाठन के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने योजना बनाकर पठन-पाठन के लिए किया निर्देशित।जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र के अंतरकक्षा, जीयनपुर,मसोना सहित 20 शिक्षा संकुल पर शिक्षकों की बैठक हुई जिसमें कक्षा 1 से 3:00 तक व कक्षा 4 -5 और कक्षा 6 से 8 तक अलग-अलग तीन व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए निर्देशित किया गया। जिसमें सभी शिक्षक संभाग करेंगे और प्रतिदिन योजना का निर्माण कर अपनी अपनी कक्षा में पठन-पाठन का कार्य करेंगे और जिसे व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने मसूदा शिक्षक संकुल में शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा योजना का निर्माण कर गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के लिए कार्य करें। जिससे कि बच्चों में शारीरिक मानसिक व बौद्धिक विकास हो सके। शिक्षक संकुल की बैठक में अपने अपने क्षेत्र के विद्यालय पर शिक्षकों ने प्रतिभाग किया जिसमें मुख्य रुप से जर्रार हुसैन अनिल मिश्रा हरकेश मिश्रा दिनेश पांडेय नीलम राय वरुण राय तेज प्रताप राय प्रदुमन राय प्रमोद शर्मा जितेंद्र आनंद तिवारी सहित खंड शिक्षा क्षेत्र के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment