भागवत कथा में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव का सुंदर चित्रण देख हुए भावविभोर।
भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का किशोरी बिंदा कृष्ण ने कराया रसपान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेंगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा प्राचीन शिव मंदिर पर भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव का सुंदर चित्रण प्रस्तुत कर किशोरी बृंद्रा कृष्ण ने भक्ति का कराया रसपान।
जानकारी के अनुसार नवरात्र के पहले दिन बुधवार से जीयनपुर कस्बा में अजमतगढ़ मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर में भव्य रुप से भागवत कथा का आयोजन चल रहा है शनिवार को कथा के चौथे दिन 12:00 से 4:00 बजे तक राजस्थान पीठ से चलकर आई किशोरी बृंद्रा कृष्ण भागवत कथा की महिमा का वर्णन किया। जिसमें भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का सुंदर चित्रण प्रस्तुत कर मौजूद नगर वासियों का मन मोह लिया वहीं उन्होंने जन्म उत्सव का रसपान कराया और भक्ति की अलख जगाई। इस दौरान प्राचीन शिव मंदिर के परिसर में जन्म उत्सव पर बधाई व नृत्य के साथ लोगों में माखन व मिश्री का वितरण किया गया। भागवत कथा में लोगों ने जन्म उत्सव पर जमकर नृत्य किया भागवत कथा के संगीतमय प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया इस दौरान वृंदावन से आए आचार्य दुर्गेश मिश्रा में सभी को भक्ति के रस में सराबोर किया वही रजादेपुर मठ के बाल महंत भारती, ज्ञानेंद्र मिश्रा, शिवदान चौरसिया, आनंद तिवारी, पवन, पुरुषोत्तम यादव, आलोक चौरसिया, अंजना सिंह सहित महिला कीर्तन मंडली व सैकड़ों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment