Friday, March 17, 2023

खंड विकास अधिकारी ने जारी किया शिकायत कंट्रोल नंबर,आवास के नाम पर पैसा लेने पर होगी कार्रवाई।

अजमतगढ़ खंड विकास में 1718 आवास स्वीकृत।

1685 आवास धारकों को प्रथम किस्त जारी।

खंड विकास अधिकारी ने जारी किया शिकायत कंट्रोल नंबर,आवास के नाम पर पैसा लेने पर होगी कार्रवाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास में 1718 आवास शत-प्रतिशत हुए स्वीकृत 1685 आवास धारकों को प्रथम किस्त जारी खंड विकास अधिकारी ने जारी किया शिकायत कंट्रोल नंबर।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ खंड विकास पर 1718 आवास का लक्ष्य मिला जिसको शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर पहली किस्त 1685 आवास धारकों को जा चुकी है। वहीं दूसरी किस्त 898 आवास धारकों को भेजी गई अजमतगढ़ खंड विकास में अभियान चलाकर तेजी से आवास निर्माण का कार्य किया जा रहा है। वही अजमतगढ़ खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की शिकायत व भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए दो कंट्रोल नंबर 7617895852 व 6387374260 जारी किया। खंड विकास अधिकारी ने आवास पत्र जारी कर मानक के अनुरूप सभी गांव में सचिव को जिम्मेदारी सौंपी। वहीं पहली किस्त 40 हजार रुपए, दूसरी किस्त 70 हजार रुपए,तीसरी किस्त एक लाख की भेजी जा रही है। किसी भी प्रकार से आवास दिलाने या आवास के नाम पर गिरोह या ठगी करने के उद्देश्य से कार्य करने में संलिप्तता पाई जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही ग्राम सचिव को तेजी के साथ गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण के लिए निर्देशित किया वही किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर लाभार्थियों से त्वरित कंट्रोल नंबर से संपर्क करने के लिए कंट्रोल नंबर जारी किया गया।

No comments:

Post a Comment