Monday, March 6, 2023

अजमतगढ़ खंड विकास पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

अजमतगढ़ खंड विकास पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

एक दूसरे के गले मिलकर लगाए रंग गुलाल।

प्रमुख प्रतिनिधि व एडीओ पंचायत ने पंचायत सहायक व सफाई कर्मियों के साथ लगाये रंग गुलाल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन प्रमुख प्रतिनिधि व एडीओ पंचायत ने पंचायत सहायक सफाई कर्मियों के संग लगाये रंग गुलाल।
सोमवार के दिन में 2:00 बजे अजमतगढ़ खंड विकास सभागार पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव कमलेश कुमार व बाबू धर्मेंद्र ने मनमोहक होली गीत गाकर धूम मचाया तो वही प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व एडीओ पंचायत सुभाष चंद शर्मा ने खंड विकास कर्मचारियों व पंचायत सहायक, सफाई कर्मी सहित मौजूद सचिव के साथ एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर गले मिलकर बधाई दी। वही होली पर्व पर गिले-शिकवे भूलकर प्रेम व सौहार्द पूर्ण होली मनाने की अपील की इस दौरान पूरा सभागार होली के रंग में डूब गया खंड विकास पर प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने सभी कर्मचारियों को होली पर्व की शुभकामना देकर मिठाई खिलाकर भेदभाव भूलकर रंग के त्यौहार की बधाई दी। इस दौरान सभी कर्मचारी प्रमुख एडीओ पंचायत के साथ रंग गुलाल उड़ा कर फोटो व सेल्फी लेने में लगे रहे।अजमतगढ़ खंड विकास पर सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालय पर एक दूसरे को रंग में डूबाकर खूब मस्ती की पूरा परिसर अबीर व रंग से सराबोर हो उठा। जिसमें मुख्य रुप से मंगल पाठक,राजेश सिंह, संजय यादव,राहुल,धर्मेंद्र,सचिव कमलेश कुमार,अमरदीप, जयसिंह,राकेश,राहुल यादव पंचायत सहायक संघ अध्यक्ष सहित दर्जनों की संख्या में पंचायत सहायक व सफाई कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment