जीयनपुर और अजमतगढ़ शराब की दुकानों पर क्षेत्राधिकारी ने की जांच।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर व अजमतगढ़ में स्थित देसी व विदेशी मदिरा की दुकानों पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने की जांच दिए दिशा निर्देश।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम को होली त्यौहार को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने अजमतगढ़ और जीयनपुर कस्बा में स्थित देशी व विदेशी मदिरा की आधा दर्जन दुकानों पर पहुंचकर जांच की इस दौरान दुकान संचालक को दुकान के आसपास साफ-सफाई,सीसी कैमरा व उचित मूल्य पर बेचने के लिए निर्देशित किया। वहीं बेची जा रही शराब की शीशी को लेकर निरीक्षण किया इस दौरान होली त्यौहार पर दुकान के आसपास बन्दी के दौरान दारू पीते हुए या बेचते हुए पाया गया तो दुकानदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। वहीं जांच के दौरान शराब की दुकानों पर दारु पीने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।
No comments:
Post a Comment