Sunday, March 26, 2023

के एन सिंह महिला महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ भव्य समापन।

के एन सिंह महिला महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन।

कस्बा में रैली निकालकर किया जागरूक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में स्थित के एन सिंह महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सातवें दिन भव्य रुप से हुआ समापन कस्बा में छात्राओं ने रैली निकालकर किया जागरूक।
जानकारी के अनुसार केएन सिंह महिला महाविद्यालय पर राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के सातवें दिन रविवार की सुबह 10:00 बजे से भव्य रूप से समापन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्राओं ने जीयनपुर कस्बा में रैली निकालकर जागरूक किया। वही राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान नुक्कड़ नाटक व मलिन बस्तियों में साफ-सफाई का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीमा कनौजिया व मुशर्रफ शाहीन ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ शिविर के लक्ष्य व छात्रों को राष्ट्रीय सेवा व समर्पण की भावना से ओतप्रोत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने शिविर में बताए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डा गोविंद तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक वह दर्जनों की संख्या में सम्मिलित छात्राएं मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment