Sunday, March 5, 2023

शादी कर दूल्हे से गहने कपड़े व नगद 70 हजार रुपए लेकर दुल्हन व भाई फरार।

शादी कर दूल्हे से गहने कपड़े व नगद 70 हजार रुपए लेकर दुल्हन व भाई फरार।

जीयनपुर पुलिस ने दुल्हन, दुल्हन के भाई सहित चार पर दर्ज किया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला के सामने से दुल्हन अपने भाई के साथ मिलकर दूल्हे के द्वारा दिये गए मंगलसूत्र,आभूषण,कपड़ा व नगदी 70 हजार रुपये लेकर हुई फरार सूचना पर पुलिस ने दुल्हन व दुल्हन के भाई सहित चार पर दर्ज किया मुकदमा।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाने पर राधा सिंह पत्नी पवन सिंह ब्यूटी पार्लर संचालिका निवासी औगयणा थाना दन्नहार मैनपुरी जो मऊ जनपद निवासी मनोज उर्फ मंहगू से बातचीत कर आजमगढ़ दुल्हन को देखने व शादी करने के लिए दूल्हे राजेश यादव व परिजनों के साथ आजमगढ़ पहुंची जहां मनोज उर्फ मंहगू दुल्हन पूजा निवासी पिढवल थाना घोसी जनपद मऊ को लेकर शुक्रवार को आया लड़की को देखकर पसंद करने के बाद कन्हौर मंदिर में शादी कराया जाना सुनिश्चित हुआ शनिवार की दोपहर में मंदिर पर शादी की रस्म पूरी की गई। इस दौरान राजेश यादव दूल्हा और दूल्हे के चाचा ने दुल्हन को नगद 70 हजार रुपए मंगलसूत्र कपड़ा व आभूषण दियें वही शादी के बाद राधा सिंह अगुआ व दूल्हा राजेश अपने चाचा के साथ दुल्हन को ई-रिक्शा से लेकर आजमगढ़ जाते समय जीयनपुर डाक बंगला के सामने दुल्हन पूजा के भाई गाड़ी लेकर पहुंचा जहां दुल्हन पूजा को अपने गाड़ी में लेकर देर शाम को फरार हो गया। ब्यूटी पार्लर संचालिका राधा सिंह निवासी मैनपुरी की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने दुल्हन पूजा, दूल्हे के भाई, बुआ व अगुआ मनोज उर्फ मंहगू के ऊपर धारा 406,420 के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment