नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ।
प्रथम संस्था के सहयोग से भाषाई व गणित का प्रशिक्षण शुरू ।
अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र के 264 शिक्षक होंगे प्रशिक्षित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड शिक्षा सभागार में प्रथम संस्था के सहयोग से नई शिक्षा नीति के तहत भाषा एवं गणित दक्षता का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ अजमतगढ़ के 264 शिक्षक होंगे प्रशिक्षित।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ खंड शिक्षा सभागार में कक्षा 4 व कक्षा 5 में भाषा व गणित विषय में प्रारंभिक ज्ञान सत् प्रतिशत पूर्ण करने के लिए 50 शिक्षकों का एक बैच बनाकर 6 बैच में 132 प्राथमिक विद्यालयों के दो दो शिक्षक कुल 264 शिक्षकों को भाषा व गणित का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें गुरुवार की सुबह 10:00 बजे से दूसरे बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ प्रथम संस्था के सहयोग से नई शिक्षा नीति के तहत आधार भूत भाषा एवं गणितीय दक्षता के विकास के लिए प्रशिक्षक कमलनयन यादव, विमल प्रकाश,कुसुम पान्डेय,अनिल मिश्रा,हरकेश मिश्रा के द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि छात्र छात्राओं के पूर्ण विकास के लिए 6 बैच में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment