Tuesday, March 21, 2023

शहीद इंद्रीस खान मेमोरियल ऑल यूपी वालीबाल टूर्नामेंट की विजेता बनी जायका दरबार।

शहीद इंद्रीस खान मेमोरियल ऑल यूपी वालीबाल टूर्नामेंट की विजेता बनी जायका दरबार।

शहीद इद्रीश खान मेमोरियल ऑल यूपी वॉलीबॉल टूर्नामेंट में सात टीमों ने लिया हिस्सा।

आईपीएल की तर्ज पर हुआ एकदिवसीय वालीबाल टूर्नामेंट।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद में शहीद इंद्रीश खान मेमोरियल ऑल यूपी वॉलीबॉल टूर्नामेंट में जायका दरबार की टीम बनी विजेता,मुगनी चिश्ती एंड कंपनी जायका दरबार ने शाहजहां ग्रुप शहीद आलमपुर एंड कंपनी को रोमांचक मुकाबले में 15-11 से हराया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि में एक दिवसीय शहीद इदरीश खान मेमोरियल ऑल यूपी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें आईपीएल की तर्ज पर गाजीपुर की टीम पंडित नगीना स्मारक व सुल्तानपुर की टीम साकेत इंटर कॉलेज,गोरखपुर की टीम ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज व मध्य प्रदेश की टीम ने रामसमुझ गैस एजेंसी,आजमगढ़ कटौली व एबी शाहजहां ग्रुप की टीम शहीद आलमपुर एंड कंपनी के साथ मुगनी चिश्ती एंड कंपनी की टीम जायका दरबार के नाम से आईपीएल की तर्ज पर भव्य रुप से पूर्व विधायक भाजपा नेता बंदना सिंह ने शुभारंभ किया। जिसमें लीग मैच के आधार पर प्रत्येक टीम ने एक दूसरे के साथ तीन मैच खेले जिसमें प्रथम सेमीफाइनल में एबी शाहजहां ग्रुप शहीद आलमपुर एंड कंपनी की टीम ने गोरखपुर मौलाना आजाद इंटर कॉलेज की टीम को रोमांचक मुकाबले में 15-13 से पराजित किया। वही दूसरे सेमीफाइनल में मुगनी चिश्ती जायका दरबार की टीम ने मध्य प्रदेश की टीम रामसमुझ गैस एजेंसी को 1410 के अंतराल से रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। फाइनल मुकाबले में मुगली चिश्ती एंड कंपनी जायका दरबार की टीम ने एबी शाहजहां ग्रुप शहीद आलम एंड कंपनी को रोमांचक मुकाबले में 15-11 से पराजित किया। निर्णायक मुकाबले के बाद विजेता टीम को डॉक्टर मन्नान चिश्ती ने शिल्ड मेडल व नगद ₹25000 देकर सम्मानित किया वहीं उप विजेता टीम को शील्ड मेंडल व ₹15000 देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिन्टू अजमतगढ़ व प्रमुख प्रतिनिधि हरैया संतोष सिंह, दैयान चिश्ती, हन्नान चिश्ती, अजमल, तैयब, ताहिर, पूर्व प्रधान सुब्बान खान, मोहम्मद अशरफ, वासे चिश्ती, मोही चिश्ती,नवाज चिश्ती,अबू राफे सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment