Wednesday, March 15, 2023

नाली का पानी रोकने पर ग्रामीणों ने जताया ऐतराज।

नाली का पानी रोकने पर ग्रामीणों ने जताया ऐतराज।

गडेरी पट्टी गांव के नाली का पानी निर्माण से बाधित होने पर हुई पैमाइश।

जीयनपुर पुलिस व राजस्व की टीम ने पहुंचकर कराया निस्तारण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गडेरीपट्टी गांव के नाली का पानी निर्माण कार्य की शुरुआत से बाधित होने पर ग्रामीणों ने जताया ऐतराज पुलिस व राजस्व के टीम ने पहुंचकर पैमाइश कर किया निस्तारण।
जानकारी के अनुसार चुन्हवा अंजान शहीद मार्ग पर गडेरीपट्टी गांव के सामने सड़क मार्ग पर गुलाब गौड़ निवासी बांसगांव द्वारा निर्माण कार्य की शुरुआत होने से नाली का पानी बाधित होने पर ग्रामीणों में सुग्गी,लाची चिंता,फूला,अमरजीत आदि ने नाली का पानी बाधित होने को लेकर जताया ऐतराज। वही जीयनपुर थाने पर गिल्लू ने प्रार्थना पत्र देकर विवाद के निराकरण की मांग की मौके पर जीयनपुर एसआई शंकर यादव पुलिस बल के साथ बुधवार की शाम 4:00 बजे पहुंचे जहां राजस्व कर्मी सुजीत ने मुख्य मार्ग के किनारे हो रहे निर्माण कार्य को रोककर गाटा संख्या की जमीन के साथ गांव की नाली व चक मार्ग की पैमाइश की। इस दौरान ग्राम प्रधान शंभू यादव सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण जुटे रहे वही एसआई शंकर यादव ने दोनों पक्षों के संतुष्ट होने तक निर्माण कार्य को रोकने और दुबारा पैमाइश की बात कही वहीं गुरुवार को दोनों पक्षों को जीयनपुर थाने पर बुलाया गया।

No comments:

Post a Comment