Tuesday, March 14, 2023

बांग्लादेश को हराकर लौटे आदिल का जनपद में जगह-जगह हुआ स्वागत।

बांग्लादेश को हराकर लौटे आदिल का जनपद में जगह-जगह हुआ स्वागत।

भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम से खेलकर लौटे आदिल का आजमगढ़ जनपद में हुआ भव्य स्वागत।

पहले ही अंतरराष्ट्रीय खेल में बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिलने से परिवार व जनपद के लोग गदगद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के धौराहरा गांव निवासी मोहम्मद आदिल पुत्र खालिद भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए बांग्लादेश को मैत्री दिव्यांग क्रिकेट खेल में 3 खेलों की 20-20 सीरीज जीतकर पहले ही अंतरराष्ट्रीय खेल में बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिलने से जनपद में लौटने पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद आदिल पुत्र खालीद निवासी धौराहरा जो बचपन में क्रिकेट खेलते समय अपना दोनों पैर गवा चुके क्रिकेट के प्रति दीवानगी ने उन्हें गली में अंडरम क्रिकेट से खेलते हुए मध्यप्रदेश में नाबाद 83 रन व सीरीज में 150 रन बनाने पर भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चयन किया गया गुजरात के लाल भाई स्टेडियम में मानस सेवा संस्थान द्वारा आयोजित भारत-बांग्लादेश दिव्यांग 20-20 क्रिकेट 9 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित हुआ जिसमें 11 मार्च को अंतिम खेल में उन्हें विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में मौका मिला। जिसमें उन्हें बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला सीरीज में बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करने के बाद 14 मार्च की सुबह घर वापसी पर आजमगढ़ जनपद से लेकर बनकट अंजान शहीद बागखालिस धौराहरा गांव में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों ने बाइक लेकर आदिल को रिसीव किया बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिलने पर परिवार गांव व जनपद के लोग ने माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान मोहम्मद अबरार,फहीम, मोहम्मद कलाम,मोहम्मद,मेराज, सरफराज,जाकिर नोमान, मोहम्मद आसिफ,मोहम्मद साजिद,मोहम्मद अरमान,अजीम, नौशाद आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment