Tuesday, March 21, 2023

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर दर्ज हुआ मुकदमा।

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर दर्ज हुआ मुकदमा।

जीयनपुर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा।

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने अज्ञात युवक के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट इंस्टाग्राम पर डालने पर जीयनपुर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार धनंजय यादव निवासी बनौरा मैनाथ पट्टी ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उसके बहन की फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक अश्लील फोटो व वीडियो डाली जा रही है। जिसके लिए पूर्व में भी 112 नंबर पर फोन कर शिकायत की गई। जिसके बाद भी पोस्ट नहीं हटाई गई जिसको लेकर थाने पर तहरीर दी और इंस्टाग्राम पोस्ट की स्क्रीनशॉट भी दिया जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने अज्ञात युवक के विरुद्ध सोशल मीडिया के इस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम धारा 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अज्ञात युवक की तलाश में जीयनपुर पुलिस जुट गई है।

No comments:

Post a Comment