Saturday, March 18, 2023

तमंचा के साथ जीयनपुर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।

तमंचा के साथ जीयनपुर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।

सोशल मीडिया पर तमंचा के साथ हुआ था वीडियो वायरल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जीयनपुर पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार इमिलिया चौकी इंचार्ज मदन गुप्ता पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार की सुबह 10:25 बजे पर महावतगढ पुलिया पोखरा के पास से रोहित चौहान पुत्र शिवधनी चौहान निवासी महावतगढ़ के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया जीयनपुर पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। वही रोहित चौहान का पूर्व में सोशल मीडिया पर तमंचा के साथ वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से जीयनपुर पुलिस तलाश में जुटी हुई थी वहीं पूर्व में एससी/एसटी व घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

No comments:

Post a Comment